राजस्थान सरकार ने ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब जयपुर में इन चालकों का आयुष्मान भारत योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराया जाएगा।