डीडवाना के बाजार में दीपावली की पूर्व संध्या पर महिलाएं और युवतियां अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर स्वास्तिक, धार्मिक प्रतीकों और रंगोली से मांडना बनाती हैं. स्थानीय मान्यता के अनुसार यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है, जिसमें देवी-देवताओं का आह्वान कर उनका स्वागत किया जाता है.महिलाओं का कहना है कि लक्ष्मी जी के साथ सिक्कों की आकृति बनाने का मतलब है कि माता लक्ष्मी उनके प्रतिष्ठानों पर धन बरसाती रहें.