अलवर में नगर निगम द्वारा दिवाली हट बाजार को कंपनी बाग रोड पर शिफ्ट किए जाने के बावजूद पुराने बाजारों में दोबारा दुकानें लगने से विवाद गहरा गया है. इससे नाराज होकर बड़ी संख्या में फुटकर दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया और सड़क जाम कर सभी के लिए एक समान नियम लागू करने की मांग की। अब इस पूरे मामले पर निगम प्रशासन के अगले सख्त फैसले का इंतजार है.