जयपुर ग्रामीण के रेनवाल में सीआरपीएफ एसआई सुधीर स्वामी के अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. बिना सहमति के पार्थिव शरीर बाहर ले जाने पर नाराज परिवार की महिलाएं सीआरपीएफ वाहन के सामने धरने पर बैठ गईं.परिजनों ने स्पष्ट मांग रखी है कि सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.