अजमेर में रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान बाजारों में जबरदस्त रौनक और खरीदारी का उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां शादी के बाद पहली दिवाली पर 'हटड़ी' की एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जो इस त्यौहार को बेहद खास बनाती है.इस परंपरा में असली पटाखों के बजाय चांदी के पटाखे मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं, जिसे देखने लोग बड़ी संख्या में आते हैं.