दीपावली नजदीक आते ही जयपुर में घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है और जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन व सिंधी कैंप बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखी जा रही है. सिंधी कैंप पर यूपी सरकार की बस समेत कई बसें यात्रियों से खचाखच भरी नज़र आईं, जो अलग-अलग गंतव्यों के लिए रवाना हो रही हैं. बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे और राजस्थान रोडवेज ने अलग से व्यवस्थाएं की हैं.