बारां जिले के नागदा क्षेत्र के झोपड़िया गांव की 85 साल से ज्यादा उम्र की मोतिया बाई सदियों पुरानी मांडना कला को जीवित रखे हुए हैं. वे सिर्फ इस कला को खुद निभा ही नहीं रहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भी इसकी बारीकियां सिखा रही हैं.उनका यह प्रयास हमारी लोक संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है.