बीकानेर में दीपावली पर एक चौक में 203 साल पुरानी बनाटी घुमाने की परंपरा निभाई गई, जहां प्रतिभागियों ने 8 से 12 किलो वजनी जलती मशाल घुमाकर हैरतंगेज़ करतब दिखाए. आग, साहस और शारीरिक दक्षता के इस संगम ने देखने वालों को रोमांचित कर दिया। यह नज़ारा बीकानेर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत की खास तस्वीर बन गया.