LPG Cylinder Crisis: क्या राजस्थान के भविष्य का निवाला अब 'गैस की किल्लत' की भेंट चढ़ जाएगा? कोटा से लेकर जयपुर तक, हज़ारों हॉस्टल और मैस में आज चूल्हे ठंडे पड़ गए...और वजह है— कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत! एक तरफ छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें फिक्र इस बात की है कि शाम को खाना मिलेगा या नहीं.... गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें हैं, कालाबाजारी की आशंकाएं हैं और प्रशासन 'सब ठीक है' का दावा कर रहा है....सिलेंडर की कमी ने न केवल मैस संचालकों की कमर तोड़ दी है, बल्कि शादियों के सीजन में कैटरिंग व्यवसाय को भी ठप कर दिया है....आज हमारा सीधा सा सवाल है—कि जब सप्लाई चेन टूटी, तो बैकअप प्लान कहां था? आखिर क्यों अचानक गायब हुए कॉमर्शियल सिलेंडर? क्या यह वैश्विक तनाव का असर है या घरेलू मैनेजमेंट की नाकामी? #LPGShortage #KotaGasCrisis #LPGPriceHike #CommercialGas #StudentLifeKota #GasCylinderShortage #IndiaEnergyCrisis #LPGUpdate #cmbhajanlalsharma #politicsnews