राजस्थान एसओजी (SOG) ने साल 2018 की प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट (OMR Sheet) के साथ छेड़खानी कर चयनित होने वाले आरोपी संजय सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। दौसा के कोलवा का रहने वाला यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।