छबड़ा में पंचायत चुनाव के बीच पुलिस ने नरेश मीणा की तलाश में दबिश देते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है और 6 वाहन जब्त किए हैं. इस बीच नरेश मीणा ने अपने समर्थकों को बसपा (BSP) के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतार दिया है और चुनाव प्रचार की कमान अपने बेटे अनिरुद्ध मीणा को सौंप दी है. पुलिस इसे सामान्य प्रक्रिया बता रही है, लेकिन इस सियासी हलचल और पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई ने इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है.