बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में रतन बिहारी पार्क से प्रसिद्ध ग्रेजुएट हनुमान जी मंदिर तक भव्य भजन जैमिंग और पदयात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं और कलाकारों ने पारंपरिक भजनों को नए भक्तिमय अंदाज में गाकर पूरे शहर को भक्ति के रंग में सरोबार कर दिया. इस सफल आयोजन के बाद अब बीकानेर की भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इसे वीकली प्रोग्राम बनाने पर विचार किया जा रहा है.