Rajasthan Panchayat Election 2026 का रण शुरू! 16 जिलों में कल वोटिंग, किसके पक्ष में है गांव का मूड?

  • 11:18
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026 का रण शुरू! 16 जिलों में कल वोटिंग, किसके पक्ष में है गांव का मूड? राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के पहले चरण का शंखनाद हो चुका है। 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। गांव की सरकार चुनने के इस लोकतांत्रिक महापर्व को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दल पूरी तरह तैयार हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में प्रदेश की 3672 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए चुनावी मुकाबला होगा। वहीं 22 अक्टूबर को 16 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। इस चरण में जिला परिषद की 293 सीटों और पंचायत समिति की 1788 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है और राजनीतिक दलों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। निकाय चुनावों के बाद अब नजर पंचायत चुनावों पर है। सवाल यह है कि विकास, पानी, सड़क, रोजगार और स्थानीय नेतृत्व जैसे मुद्दों पर गांव का वोटर किसके साथ खड़ा दिखाई देता है? और किस पार्टी को मिलेगा ग्रामीण जनता का सबसे बड़ा समर्थन? #panchayatelection2026 #rajasthanpanchayatelection #panchayatchunav #panchayatirajelection #grampanchayat #sarpanchelection #zilaparishadelection #panchayatsamitielection #rajasthanpolitics #election2026 #rajasthannews #breakingnews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो