राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर (सादुलपुर) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भादरा इलाके के अजीतपुरा गांव के पास बारात से भरी एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 4 युवकों की मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।