SMS Hospital Fire Investigation Report: जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुए अग्निकांड की जांच रिपोर्ट ने जो खुलासा किया है, वह किसी भी सभ्य समाज को झकझोर देने वाला है. यह रिपोर्ट महज एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि उन 6 परिवारों के लिए एक कड़वा सच है, जिन्होंने अपनों को अस्पताल की लापरवाही के कारण खो दिया.