Tiger Attack Rajasthan: सवाई माधोपुर में विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सुल्तानपुर वन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बेहद डरावनी घटना घटी.यहां बाइक पर गश्त (पेट्रोलिंग) कर रहे फॉरेस्ट कर्मचारियों की जान आज (सोमवार) अचानक खतरे में पड़ गई, जब उनका सामना टाइगर RBT-2511 से हो गया. टाइगर को हमलावर मुद्रा में देखकर वनकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए सरकारी बाइक तक मौके पर छोड़नी पड़ी.