जोधपुर में पानी की डिग्गी में डूबने से तीन चचेरे भाई-बहनों (दो लड़कियां और एक लड़का) की मौत हो गई। प्यास लगने पर पानी पीते समय एक बच्ची का पैर फिसला और उसे बचाने के चक्कर में तीनों बच्चे काल के गाल में समा गए।