कानपुर के चर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत विनोचा हत्याकांड में पुलिस जांच के बाद बेगुनाह साबित हुई बहु शालू 21 दिन बाद जेल से रिहा हो गई है. जेल से बाहर आते ही शालू ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कैसे एक ही पल में उसकी हँसती-खेलती गृहस्थी और परिवार तबाह हो गया. शालू के निर्दोष साबित होने के बाद इस हत्याकांड में असली मास्टरमाइंड को लेकर सस्पेंस गहरा गया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.