जयपुर के बनीपार्क इलाके में कांतिचंद रोड पर पैसों और पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई मुरली मनोहर ने बड़े भाई श्याम मनोहर पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी. आरोपी छोटा भाई अमेरिका में रहता था और वहां दिवालिया होने के बाद जयपुर लौटा था, जहां मकान और पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था. वारदात के बाद बनीपार्क थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू व साक्ष्यों को जुटाकर मामले की गहन जांच कर रही है.
#murdermystery #crimenews