विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2024

RBSE 10th Board Exam: राजस्थान में कल से शुरू होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं, आरबीएसई ने छात्रों के लिए जारी की गाइडलाइन

RBSE 10th Board Exam Date 2024: राजस्थान में कल से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जो 30 मार्च को खत्म होंगी. छात्रों के लिए आरबीएसई ने जरूरी गाइडलाइन जारी की है.

RBSE 10th Board Exam: राजस्थान में कल से शुरू होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं, आरबीएसई ने छात्रों के लिए जारी की गाइडलाइन
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और समक्ष स्तर की परीक्षाएं गुरुवार 7 मार्च सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक होंगी. परीक्षा को लेकर बोर्ड ने संपूर्ण तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. सेकेंडरी की इस परीक्षा में करीब 10 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी समय से करीब 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, जिससे बोर्ड की गाइडलाइन की पालना की जा सके.

नए जिलों में भी परीक्षा का आयोजन

वहीं बोर्ड प्रशासन और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों और उनके पैरेंट्स से परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने और अनुचित साधनों के उपयोग से बचने की अपील की है. बोर्ड की सेकेंडरी की परीक्षाएं 7 से 30 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. सेकेंडरी की सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 तक विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. पहली बार परीक्षाएं अजमेर सहित प्रदेश के 50 जिलों में होगी. नए जिलों में पहली बार परीक्षा का आयोजन हो रहा है. बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि नकल की रोकथाम के लिए विशेष उपाय किए गए हैं.

तीन सब्जेक्ट के पेपर ही जिलों में भेजे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के अभी हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजे गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरबीएसई की 10वीं कक्षा के पूरे पेपर अभी नहीं छपे हैं. पहले दिन होने वाले अंग्रेजी, इसके बाद 12 मार्च को होने वाले हिंदी और 16 मार्च को होने वाले सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर भेज दिए गए हैं. अभी काफी समय है और बोर्ड जल्दी अन्य विषयों के पेपर भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचाएगा. 2022 में भी बोर्ड ने इसी तरह की व्यवस्था की थी. इस बार भी यह व्यवस्था की जा रही है.

परीक्षार्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान

परीक्षा कक्ष में RBSE एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, स्केल, सुई वाली घड़ी, पानी की पारदर्शी बोतल के अलावा कुछ नहीं होना चाहिए. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण आईडी कार्ड लेकर जाना होगा, जिसमें अभ्यर्थी का फोटो होना चाहिए. जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या बोर्ड का एडमिट कार्ड. वहीं अपनी आंसर शीट में सिर्फ निर्धारित स्थान पर ही अपना नाम या रोल नंबर लिखना है. परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है. वहीं आंसर शीट पर सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने के बाद आखरी में समाप्त शब्द लिखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के मुख्यमंत्री का महिलाओं को तोहफा, 8 मार्च को FREE मिलेगी ये सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com