विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2023

दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की जंगल में मिली लाश, चाकू से गोद कर की गई हत्या

कोटा के कैथून थाना इलाके के दाढ़ देवी जंगल का है जहां युवक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम मनोज सुमन था जो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए दाढ़ देवी के जंगल में गया था.

दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की जंगल में मिली लाश, चाकू से गोद कर की गई हत्या

Rajasthan News: कोटा के कैथून थाना इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था. लेकिन उसकी लाश दाढ़ देवी के जंगल में मिली है. कहा जा रहा है कि किसी विवाद में उसकी दोस्तों के साथ ही झड़प हो गई जिसमें उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मृतक के दोस्तों को तलाशा जा रहा है.

घटना कोटा के कैथून थाना इलाके के दाढ़ देवी जंगल का है जहां युवक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम मनोज सुमन था जो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए दाढ़ देवी के जंगल में गया था. लेकिन वहीं पर आपस में कहासुनी के बाद उसकी लड़ाई में चाकू गोद कर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बरामद किया गया. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शाम को घर लौटने पर परिजनों ने शुरू की खोजबीन

मृतक के परिजोनों ने बताया कि मनोज सुमन अपने दोस्त गोविंद के घर से गया था. देर शाम जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता होने लगी. परिजनों ने जब फोन लगाया तो उसने रिसीव नहीं किया. वहीं, इसी दौरान कैथून थाने से पुलिस ने फोन किया और उन लोगों को अस्पताल बुलाया गया. तब उसकी लाश देखने को मिली.

बताया जा रहा है कि मनोज सुमन कोटा के संतोषी नगर क्षेत्र में अपने भाई और बहन के साथ रहता था. और करीब 5 साल से डीसीएम फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. 

यह भी पढ़ेंः बिजली तार चोरी के शक में दो दलितों की पिटाई, एक की हुई मौत, दूसरे का चल रहा इलाज

पुलिस अब जंगल में हत्या के सबूत तलाश रही है. वहीं जिन दोस्तों के साथ मनोज वहां गया था उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ेंः कोचिंग सिटी कोटा क्यों बना 'सुसाइड हब'? 2023 में सबसे ज्यादा छात्रों ने की खुदकुशी; नए साल में नई सरकार से उम्मीदें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close