Dausa Prince Tillu Murder Case Live Update: एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. आज की सबसे बड़ी ख़बरों में दौसा के 4 साल के बच्चे टिल्लू या प्रिंस के मर्डर (Tillu Murder case) मामले को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है.
आज दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) पर 30 मीटर लंबे और 10 चौड़े जगह पर आज दो जेसीबी मशीनों से होगी खुदाई. पुलिस ने वर्ष 2020 में निर्माण के दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे ड्रोन वीडियो के आधार पर जगह की पहचान की है जहां आरोपियों ने टिल्लू को मारकर दफन करने का दावा किया है. साथ ही, ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों की वजह से मची अफरा-तफरी का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है. राजस्थान में शिया समुदाय अयातुल्लाह अली खामेनेई ( Iran's Supreme leader Ayatollah Ali Khamenei) की हमले में मृत्यु के बाद शोक और विरोध व्यक्त कर रहा है. दूसरी ओर, राजस्थान के लगभग 125 निवासी खाड़ी के देशों में यात्रा के दौरान फंस गए हैं जिन्हें वापस लाने के लिए कोशिशें जारी हैं. और, आज के दिन राजस्थान में प्रदेश भर में होलिका दहन (Holika Dahan) का भी आयोजन हो रहा है. इन सभी बड़ी घटनाओं तथा दिन की अन्य प्रमुख गतिविधियों के ताज़ातरी अपडेट आप इस लाइव ब्लॉग में पढ़ सकते हैं.
कल, 1 मार्च, रविवार का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
LIVE TV देखें
Here are the LIVE Updates of Rajasthan Tillu Murder Case | प्रिंस हत्याकांड दौसा
होलिका दहन के दौरान करौली में पुलिस ने निकाला पुलिस मार्च
करौली में होली के पावन पर्व पर सोमवार को जिले भर में जगह-जगह होलिका दहन किया गया. इस मौके पर रात को मुर्हूत के अनुसार लोगों ने विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया. वहीं त्योहार के मद्देनजर शहर के बाजारों में भीड़ रही. शांति और सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे. सुल्तान पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. जिला मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों में होलिका दहन किया गया. इस दौरान दोपहर से ही विशेष रूप से युवक व बच्चे होलिका दहन की तैयारियों में नजर आए.

बांरा शहर में होलिका दहन की विधि विधान से पूजा
बारां शहर समेत जिलेभर में अभी रात को होलिका दहन हुआ. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रति के रूप में होलिका जलाई गई. बारां शहर के हॉस्पिटल रोड पर होलिका दहन हुआ. कॉलोनी की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, जल अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. होलिका दहन की अग्नि ने भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और सत्य की विजय का संदेश फिर दोहराया-अहंकार और अन्याय का अंत हुआ. कल सुबह जिले में रंगो उत्सव होगा धूलंडी खेली जाएगी.

किसानों ने नई फसल को प्रसाद के रूप में होलिका दहन में चढ़ाया
बालोतरा में शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया. ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विधिविधान के साथ होलिका दहन किया गया. किसान लोगों ने होलीका दहन के बाद उसकी लपटों में नई फसल को प्रसाद के रूप में चढ़ा कर भोग लगाया गया. वहीं महिलाओं ने भी होलिका की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की. देर रात तक गांव-गलियों में चंग के साथ युवाओं की टोलियां फाग गाती हुई दिखाई दी. वही बुजुर्ग व युवाओं की टोलियों ने समाज के नवजात बच्चो की बुरी नजर से बचने के लिए ढूंढ का आयोजन किया गया.

ईनाणा में होलिका दहन एवं होली उखाड़ने का अंदाज मुख्य आकर्षण
नागौर जिले के ग्राम ईनाणा में होलिका दहन एवं होली उखाड़ने का अंदाज मुख्य आकर्षण के रूप में होता है. सदियों से चली आ रही परम्परा के दौरान होली बनाने के लिए गांव की कांकड़ में सबसे बड़ी खेजड़ी की पूजा करके विधिपूर्वक काट कर लाया जाता है और गांव के बीच में होलिका को रोपा जाता है. होलिका उखाड़ने के लिए 25-28 लोगो के दो दल बनाए जाते है होली उखाड़ने वाले दल के लोग होली को बुझाने के लिए जलती हुई होली पर चढ़ जाते है. इस दौरान उन्हें अंगारों से जलने का भय भी नहीं रहता है. यह लोग होली बुझाने के बाद उसे उखाड़ने का जतन करने में लग जाते हैं. गांव के लोग पर्यावरण प्रेम के लिए होलिका दहन के लिए एक पेड़ को काटने पर 100 नए पेड़ लगाए जाते है.

सुमेरपुर होलिका दहन कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री
पाली सुमेरपुर के भेरू चौक में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की. होलिका दहन से पूर्व होली चौक पर केबिनेट मंत्री जीतराम कुमावत की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

होलिका दहन के साथ छात्रों ने की छात्र संघ चुनाव की मांग
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रों ने अनोखे तरीके से होलिका दहन का आयोजन किया. छात्र नेता नीरज खींचड़ ने विश्विद्यालय के गेट पर होली की पूजा के साथ छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की. इस दौरान कई छात्र मौजूद रहे.

जयपुर में शरारती युवक ने मुहूर्त से पहले ही लगा दी होलिका में आग
जयपुर के गांधी नगर के पास असामाजिक तत्वों ने मुहूर्त से पहले ही होलिका में आग लगा दी. स्कूटर पर आए दो शरारती युवकों ने होलिका में आग लगा दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई.

बीकानेर में धूम-धाम से किया गया होलिका दहन का आयोजन
बीकानेर में होलिका दहन का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं-बच्चों समेत सभी लोगों ने धूम-धाम से होलिका दहन में हिस्सा लिया.

श्रीगंगानगर में होलिका दहन का हुआ आयोजन
श्रीगंगानगर जिले में आज देर शाम आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए. सादुलशहर के व्यापार मंडल परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे. श्रद्धालुओं ने परंपरानुसार परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर जंग धमाल का भी आयोजन हुआ, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया. जिलेभर में अलग-अलग मुहूर्त के अनुसार मध्य रात्रि तक कई स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम जारी रहेंगे.

अजमेर दरगाह के बाहर होलिका दहन का आयोजन
विश्व विख्यात ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाहर सोमवार शाम दरगाह बाजार स्थित अंतरराष्ट्रीय बाजार क्षेत्र में होलिका दहन का आयोजन किया गया. बाजार के सभी व्यापारियों ने मिलकर विधि-विधान से होलिका पूजन किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला. व्यापारियों ने आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाते हुए सामाजिक एकता का परिचय दिया.

टिल्लू हत्याकांड में आज की खुदाई बंद
टिल्लू हत्याकांड मामले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एलएनटी मशीन से खुदाई की जा रही थी. लेकिन अंधेरा होने के कारण खुदाई का काम बंद कर दिया गया है. पुलिस का कहना कल यानी मंगलवार को फिर खुदाई शुरू की जाएगी. खुदाई करीब साढ़े 10 घंटे तक एलएनटी मशीन से हुई, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर 100 मीटर लंबाई और 7 मीटर चौड़ाई और 4 मीटर की गहराई की खुदाई की गई है. हालांकि अब तक टिल्लू की बॉडी नहीं मिली है. मामले में आरोपी चाचा और बुआ गिरफ्तार किए गए हैं और वह 5 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर है. बता दें, हाईवे पर 20 फरवरी 2026 से कई बार पुलिस जेसीबी से खुदाई करवा चुकी है.

उदयपुर में 275 करोड़ की अफीम खेती पर कार्रवाई
उदयपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और उदयपुर पुलिस ने अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने 170 एकड़ जमीन से यह खेती पकड़ी है जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 275 करोड रुपए बताई जा रही है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और उदयपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘अंत:स्फोट’ के तहत उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र के तीन गांवों में यह कार्रवाई की है. यहां से उच्च गुणवत्ता वाली अफीम के करीब पांच लाख पौधे उखाड़कर नष्ट किए गए.

गजेन्द्र सिंह शेखावत चार दिवसीय जर्मनी दौरे पर रवाना
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सोमवार तड़के जर्मनी के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए. वे बर्लिन में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) की पर्यटन मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक का विषय 'एम्पावरिंग इमर्जिंग डेस्टिनेशंस : फ्रॉम पोटेंशियल टू परफॉर्मेंस' है. यह बैठक उभरते पर्यटन स्थलों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी और प्रदर्शनक्षम बनाने की रणनीतियों पर केंद्रित होगी. बैठक में भारत के पर्यटन क्षेत्र में हुए बदलावों, डिजिटल पहलों और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के प्रयासों को भी वैश्विक समुदाय के समक्ष रखा जाएगा.
ईरान पर हमलों के विरोध में किसान मजदूर संगठन का प्रदर्शन
झुंझुनूं पिलानी के तालाब बस स्टैंड पर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया और अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए कथित सैन्य हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने “अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद” लिखे पोस्टर हाथों में लेकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मिनाब शहर में एक प्राथमिक बालिका विद्यालय पर हुई बमबारी की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि इस हमले में कई मासूम बच्चों की जान गई, जो मानवता को झकझोर देने वाली घटना है. वक्ताओं ने इस कार्रवाई को सुनियोजित युद्ध अपराध बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.

Holika Time: राजस्थान में कब जलेगी होलिका?
इस बीच आज राजस्थान समेते पूरे देश में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस वर्ष होलिका दहन होली से एक दिन पहले की रात नहीं हो रहा, बल्कि पहले हो रहा है. कब है राजस्थान में इसका समय, ये जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर हमारी रिपोर्ट पढ़ सकते हैं -
Dausa Prince Tillu Murder LIVE: टिल्लू के पिता बोले- मुझे 100 परसेंट उम्मीद है
टिल्लू उर्फ प्रिंस के पिता जगमोहन बैरवा सुबह से खुदाई स्थल पर मौजूद हैं. उन्हें हर पल अपने बेटे के बारे में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा,"मुझे 100 परसेंट उम्मीद है कि मेरे बेटे का शव मुझे मिलेगा."

Dausa Prince Tillu Murder LIVE: 'जब तक नहीं मिलेगा खोदते रहेंगे'
दौसा में एक्सप्रेसवे पर खुदाई के काम की निगरानी कर रहे थानाधिकारी ज़हीर अब्बास ने बताया है कि सुबह से 10 फीट के लगभग खुदाई हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी उम्मीद है कि टिल्लू का पता चल जाएगा. ज़हीर अब्बास ने कहा, "जब तक टिल्लू नहीं मिल जाता, हम खोदते रहेंगे."

Dausa Prince Tillu Murder LIVE: एल एंड टी (L&T) की मशीन भी मौके पर
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर जेसीबी की दो मशीनों से खुदाई की जा रही है. साथ ही, एल एंड टी (L&T) की भी एक मशीन को मंगवाया गया है. इस मशीन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है.

Dausa Prince Tillu Murder LIVE: खुदाई जारी, ग्रामीणों का भी जमावड़ा
दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जिस जगह खुदाई हो रही है, वहां पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी से खुदाई की जा रही है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए हैं.

Dausa Prince Tillu Murder LIVE: बुआ और चाचा हैं आरोपी, किया गया गिरफ्तार
दौसा पुलिस को 6 साल पहले लापता हुए टिल्लू उर्फ प्रिंस की तलाशी के काम में पिछले महीने अहम सफलता मिली. दौसा जिले के उनबड़ागांव के इस मामले में बच्चे के ही रिश्तेदारों ने उसकी हत्या करने की बात कबूल की है. बच्चे के चाचा अनिल और बुआ कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें 5 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

Dausa Prince Tillu Murder LIVE: कैसे GPR मशीन से की जा रही है खोज?
राजस्थान के दौसा जिले में एक्सप्रेसवे के नीचे टिल्लू के शव का पता लगाने के लिए जीपीआर स्कैनर का इस्तेमाल किया जा रहा है. कैसे काम करती है ये मशीन जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ें-

Dausa Prince Tillu Murder LIVE: ड्रोन और GPR मशीन से की गई जगह की पहचान
आरोपियों ने जिस जगह पर टिल्लू को दफन करने की बात बताई है उसका पता लगाने के लिए जांच दल ने दो तरीकों का इस्तेमाल किया है.
पहला, पिछले सप्ताह जयपुर से मंगवाई गई जीपीआर मशीनों से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को स्कैन किया गया. मशीनों ने 3 जगहों को चिह्नित किया.
दूसरा, ड्रोन की मदद ली गई. वर्ष 2020 में ड्रोन की ली गई तस्वीरों को लिया गया. इसके बाद रविवार, 1 मार्च को फिर से ड्रोन से तस्वीरें ली गईं और पुरानी तस्वीरों से तुलना की गई.
Dausa Prince Tillu Murder LIVE: NDTV संवाददाता बता रहे हैं कैसे हो रही है टिल्लू की खोज
दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जिस जगह टिल्लू के शव की खोज की जा रही है, वहां से NDTV संवाददाता देवेंद्र सिंह नरूका लगातार अपडेट दे रहे हैं.

Dausa Prince Tillu Murder LIVE: NDTV मौके से दे रहा है पल-पल की जानकारी

Delhi Mumbai Expressway News: टिल्लू मर्डर केसः दो JCB मशीनों से की जा रही है खुदाई
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो जेसीबी मशीनों से एक साथ खुदाई की जा रही है. एक जेसीबी एक्सप्रेसवे के ऊपर से और दूसरी रास्ते के नीचे से खुदाई कर रही है.

Delhi Mumbai Expressway News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर 800 मीटर तक की गई बैरिकेडिंग
टिल्लू का पता लगाने के लिए दौसा पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक क्षेत्र की पहचान कर वहां खुदाई शुरू कर दी है. इसके लिए एक्सप्रेसवे पर 800 मीटर के रास्ते की बैरिकेडिंग कर दी गई है.

Delhi Mumbai Expressway News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 3 लेन ब्लॉक, टिल्लू मर्डर केस में हो रही खुदाई
दौसा पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खुदाई कर रही है. इसके लिए जयपुर से दौसा की ओर जानेवाली तीन लेनों को बंद कर दिया गया है.
Tillu Murder Case LIVE: टिल्लू मर्डर केस में आज सुबह 8:45 बजे शुरू हुआ खुदाई का काम
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिछले कई दिनों से टिल्लू का पता लगाने के लिए जांच और खुदाई की जा रही है. आज, 2 मार्च को सुबह पौने नौ बजे फिर से खुदाई शुरू की गई है.
Tillu Murder Case LIVE: टिल्लू मर्डर केस में आज फिर हो रही है खुदाई
राजस्थान में 6 साल पहले लापता हुए 4 साल के बच्चे टिल्लू उर्फ प्रिंस बैरवा के हत्याकांड में जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है. आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर 161.700 पर 30 मीटर लंबाई और 10 मीटर चौड़ाई के क्षेत्र में दो जेसीबी मशीनों से खुदाई की जा रही है. मामले में उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने हत्या के बाद मासूम के शव को निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पास दफन कर दिया था. अब दौसा की बांदीकुई पुलिस NHAI की टीम के साथ मिलकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की खुदाई कर रही है.

2 मार्च 2025 - लाइव अपडेट
एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. कल का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -