विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2025

मिठाई की दुकान में सैंपल लेने गई खाद्य विभाग की टीम से मारपीट, अधिकारी के कपड़े फाड़े; सैंपल छीने

Rajasthan News: करौली जिले के हिंडौन में एक मिठाई की दुकान से सैंपल लेने गई खाद्य विभाग की टीम और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

मिठाई की दुकान में सैंपल लेने गई खाद्य विभाग की टीम से मारपीट, अधिकारी के कपड़े फाड़े; सैंपल छीने
खाद्य विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट
NDTV

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में हिण्डौन के कस्बा सूरौठ में बस स्टैंड के पास मिठाई की दुकान में सैंपल लेने आई खाध विभाग की टीम एवं दुकानदारों में विवाद हो गया. मिष्ठान विक्रेताओं एवं उनके समर्थकों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल तकाया के साथ मारपीट की . साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिए. इसके अलावा मिठाई का सैंपल और कागजात छीन लिये. 

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इस घटना के बाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल तकाया ने सूरौठ थाने में व्यापारियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार, जब वे मोहन मिष्ठान भंडार से सैंपल लेकर निकल रहे थे, तभी 15-20 लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ-साथ उनके गार्ड और ड्राइवर के साथ भी मारपीट की.

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

वहीं, दूसरी तरफ, मिष्ठान विक्रेताओं ने भी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई. व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी हर महीने दो बार उनसे रिश्वत की वसूली करते हैं और रिश्वत न देने पर सैंपल लेकर कार्रवाई करने की धमकी देते हैं.

कस्बे में बंद रहीं मिठाई की दुकानें

इस घटना के विरोध में कस्बे के सभी मिष्ठान विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और प्रदर्शन किया. पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है.यह पूरा मामला अब पुलिस की जांच पर टिका है, जिससे यह साफ हो पाएगा कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Rain: राजस्थान के जयपुर में छाए बादल तो गंगानगर में 'उमस' की मार, IMD ने बताया कब बरसेंगे बादल

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने दिये कड़े आदेश, किसी पर भी दर्ज हो सकता है FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com