विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2024

खुशखबरी! MBBS में दाखिला लेने की बढ़ी उम्मीद, इन नए मेडिकल कॉलेजों को लेटर ऑफ परमिशन जारी

नेशनल मेडिकल कमिशन ने 10 नए मेडिकल कॉलेजों को लेटर ऑफ़ परमिशन जारी कर दिया है. साथ ही अब कई राज्यों में तेजी से मेडिकल कॉलेज की सीटों को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.

खुशखबरी! MBBS में दाखिला लेने की बढ़ी उम्मीद, इन नए मेडिकल कॉलेजों को लेटर ऑफ परमिशन जारी
MBBS स्टूडेंट्स (फाइल फोटो)

Rajasthan News: मेडिकल फील्ड में कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. देश में आने वाले समय में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति जारी की जा रही है. कई राज्यों में अब तक 33 से अधिक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों को लेटर ऑफ परमिशन (LOP) नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा जारी किए जा चुके हैं. इसमें उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 12, तेलंगाना के 8, राजस्थान के 5, मध्य प्रदेश के 3 ,महाराष्ट्र के 2, आंध्रप्रदेश के 1, असम के 1 और ओडिशा के 1 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को सेकंड राउंड काउंसलिंग शुरू होने तक LOP मिल चुकी थी.

150 सीटों का हुआ इजाफा

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम को MCC NEET-UG आल इंडिया कोटा वेबसाइट पर एक नोटिस अपलोड करके 10 नए अतिरिक्त गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को उक्त काउंसलिंग में शामिल करने की घोषणा की, जिससे 150 MBBS सीटों का इजाफा होगा. इन सभी सीटों पर इसी साल NEET UG-2024 की रैंक के आधार पर MBBS प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा.

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज 

इसके तहत सर्वाधिक 8 नए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज महाराष्ट्र में, उत्तर प्रदेश में एक और उत्तराखंड में एक मेडिकल कॉलेज शामिल होगा, जिसकी 15 प्रतिशत सीटें NEET-UG आल इंडिया कोटा थर्ड राउंड काउंसलिंग से भरी जाएंगी. 85% सीट्स उनकी स्टेट काउंसलिंग प्रोसेस द्वारा भरी जाएंगी. इस प्रकार 150 गवर्नमेंट MBBS सीट्स आल इंडिया कैंडिडेट्स से और 850 MBBS सीट्स स्टेट कोटे के  कैंडिडेट्स से भरी जाएगी.

पहली बार इन मेडिकल कॉलेजों में होगी काउंसलिंग

थर्ड राउंड काउंसलिंग मे जो नए मेडिकल कॉलेज प्रथम बार शामिल हो रहे है. इसी क्रम में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बुलढ़ाणा,  महाराष्ट्र, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अम्बरनाथ, महाराष्ट्र, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हिंगोली, महाराष्ट्र, गवर्नमेंट मेडिकल  कॉलेज भंडारा, महाराष्ट्र, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमरावती, महाराष्ट्र, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, वाशिम, महाराष्ट्र, गवर्नमेंट  मेडिकल कॉलेज गडचिरोली, महाराष्ट्र, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जालना, महाराष्ट्र, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, उत्तराखंड, ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज सोनभद्र, उत्तर प्रदेश शामिल हैं. इस प्रकार 43 नए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में कैंडिडेट्स पहली बार इस अकादमिक सत्र् 2024-25 में प्रवेशित होंगे.

पहली बार इस आल इंडिया काउन्सलिंग मे शामिल हो रहे कैंडिडेट्स के लिए

नया रजिस्ट्रेशन - 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024
चॉइस फिलिंग - 5 अक्टूबर से 8  अक्टूबर 2024
चॉइस लॉकिंग - 8  अक्टूबर 2024  रात्रि 11:55 तक
सीट अल्लोत्मेंट रिजल्ट - 11 अक्टूबर 2024
कॉलेज रिपोर्टिंग - 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024

ये भी पढ़ें- Railway Bonus: रेलवे कर्मचारियों को इस बार कितना मिलेगा बोनस, दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने किया ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com