विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2024

78th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया लाल किले पर तिरंगा, राजघाट जाकर किया बापू को नमन

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री के लिए सलामी गार्ड्स दल में थलसेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल थे. इस वर्ष भारतीय नौसेना समन्वयकारी सेना है. सलामी गार्ड्स की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता ने संभाली.

78th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया लाल किले पर तिरंगा, राजघाट जाकर किया बापू को नमन
Flag hoisting on Independence Day at Red Fort: लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी ने फहराया तिरंगा

78th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद लाल किला पहुंचे, जहां वह 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. वह लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन देंगे.

लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने किया. रक्षा सचिव ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराया. इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी मोदी को सलामी मंच पर ले गए, जहां संयुक्त अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड ने प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी दी. इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गार्ड्स का निरीक्षण किया.

प्रधानमंत्री के लिए सलामी गार्ड्स दल में थलसेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल थे. सलामी गार्ड्स की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता ने संभाली.

प्राकृतिक आपदा के समय देश पीड़ितों के साथ खड़ा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबोधन में कहा, "इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है. प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है. मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है."

आज का दिन आजादी के लिए लड़ने वालों को याद करने का

इस दौरान मोदी ने कहा आज का दिन आजादी के लिए लड़ने वालों को याद करने का है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के सभी वर्गों महिलाओं, किसानों, युवाओं ने सैंकड़ों ने सालों की गुलामी के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया. आजादी के समय देश की जनसंख्या सिर्फ 40 करोड़ थी और उन्होंने दुनियां की महाशक्तियों को उखाड़ कर फेंक दिया.आज हम 140 करोड़ हैं और कितनी भी चुनौतियों क्यों न हों हम उसी भाव से समृद्ध भारत बना सकते हैं.

प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह ने संभाली. नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल ने संभाली. दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अनुराग द्विवेदी ने संभाली.

सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ें, जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किया. दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर मंच तक लेकर गए.

यह भी पढ़ें -  'तब 40 करोड़ थे..अब 140 करोड़ हैं', लाल किले से बोले पीएम मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com