विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2025

लंबे समय बाद आखिकार खुला माही बजाज सागर डैम का गेट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

माही बजाज सागर का गेट लंबे समय के इंतजार के बाद बुधवार (20 अगस्त) को शाम 7 बजे गेट खोला गया.

लंबे समय बाद आखिकार खुला माही बजाज सागर डैम का गेट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Mahi Bajaj Sagar Dam

Mahi Bajaj Sagar Dam: राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित माही बजाज सागर डैम के गेट खोल दिए गए हैं. लंबे समय के बाद आखिरकार डैम का गेट बुधवार (20 अगस्त) को खोल दिया गया है. बताया जा रहा है कि डैम के गेट को विधिवत पूजा कर खोला गया है. जिला कलेक्टर के मौजूदगी में डैम का गेट खोला गया है. वहीं प्रशासन ने डैम के गेट खुलने से पहले चेतावनी जारी की थी, वहीं फिर से लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें. क्योंकि पानी की धार काफी तेज है और निचले इलाके में लोगों को परेशानी हो सकती है.

माही बजाज सागर का गेट लंबे समय के इंतजार के बाद बुधवार (20 अगस्त) को शाम 7 बजे गेट खोला गया. बताया जा रहा है कि डैम में लगातार जलस्तर बढ़ने की वजह से डैम के गेट को खोलने का फैसला लिया गया है. जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और समाजसेवी पूंजीलाल गायरी सहित अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बटन दबाकर गेट खोले गए.

प्रशासन ने दी है चेतावनी

माही बजाज सागर डैम खुलने के साथ ही प्रशासन ने सभी लोगों को अलर्ट किया है. अधिकारियों को इस पर नजर रखने के लिए कहा गया है. जबकि लोगों को पानी के रास्ते से दूर रहने की अपील की गई है. गेट खुलने के साथ ही माही नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है.

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नदी किनारे व निचले क्षेत्रों की ओर अनावश्यक रूप से न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें. गेट खुलने के बाद डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में पानी का बहाव तेज होने की आशंका है.

यह भी पढ़ेंः चूरू के लाल ने अंधेरी रात में लॉन्चर सिस्टम रिपेयर कर मार गिराए पाकिस्तानी फाइटर जेट, अब मिलेगा वीरता पदक

यह भी पढ़ेंः बिहार और यूपी के दो युवक 70000 रुपये के जाली नोट लेकर पहुंचे थे जैसलमेर, 500-500 के नोट बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com