विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2025

12 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, पिता की नशे की लत के चलते मां ने छोड़ दिया घर, तनाव में बेटी ने लगाई फांसी

Ajmer News: शुरुआती जांच में पता चला कि बच्ची सुबह स्कूल जाते समय भी अपनी मां से फोन पर बात कर उन्हें घर लौटने को कह रही थी.

12 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, पिता की नशे की लत के चलते मां ने छोड़ दिया घर, तनाव में बेटी ने लगाई फांसी

12 year old girl commited suicide: अजमेर में 12 वर्षीय बच्ची ने सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि पिता की नशे की लत और मां के घर छोड़ जाने के चलते छठी कक्षा में पढ़ने वाली सोनाक्षी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार (20 नवंबर) शाम को देहली गेट स्थित पुरानी बकरा मंडी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई. बताया जा रहा है कि माता-पिता के बीच लगातार होने वाले झगड़ों और मां के पीहर चले जाने की वजह से बच्ची मानसिक रूप से बेहद परेशान थी. शुरुआती जांच में पता चला कि बच्ची सुबह स्कूल जाते समय भी अपनी मां से फोन पर बात कर उन्हें घर लौटने को कह रही थी. पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मंदिर से लौटी और फिर फंदे पर झूली 

परिजनों के अनुसार, बच्ची गुरुवार दोपहर 2 बजे स्कूल से घर लौटी थी. शाम को दादी और भाई-बहनों के साथ मंदिर गई और वापस लौटकर अपने कमरे में चली गई. काफी देर तक बाहर न आने पर दादी ने नीचे वाले कमरे में जाकर खिड़की से देखा तो वह साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी. परिजन दरवाजा तोड़कर उसे जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कुछ ही दिन पहले पीहर गई थी मां

बच्ची के चाचा सुरजीत के अनुसार, पिता सुमित की शराबखोरी के कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे बच्ची मानसिक तनाव में रहती थी. पिता के नशे और लगातार झगड़ों से परेशान होकर उसकी मां कुछ दिन पहले ही पीहर चली गई थी. 

मामले में पुलिस की जांच जारी

घर में लगातार तनाव की स्थिति बच्ची के लिए असहनीय हो गई थी. परिजनों ने बताया कि सोनाक्षी माता-पिता के झगड़ों के बीच पनप रहे तनाव से डिप्रेशन में आ गई थी. हालांकि पुलिस ने कहा कि अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और जांच जारी है.

गंज थाना एएसआई अस्लम खान ने बताया, “बच्ची ने जब सुसाइड किया, तब पिता घर पर नहीं थे. मां पीहर में रह रही है. बच्ची और उसके बड़े भाई की देखभाल चाचा कर रहे थे. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.” पुलिस का कहना है कि परिवारिक परिस्थितियों के बारे में पड़ताल कर रही है. साथ ही पुलिस की टीम पड़ोसियों, रिश्तेदारों और पारिवारिक सदस्यों से घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल... 48 IAS अधिकारियों का तबादला, अखिल अरोड़ा बने सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com