विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2023

पीएम मोदी की जन्मस्थली वडनगर से अयोध्या जा रही अखंड ज्योति का भरतपुर में स्वागत, 13 सौ साल पुराने मंदिर से निकली है यह पद यात्रा

गुजरात के वनडगर से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जा रही अखंड ज्योति रथ यात्रा का जयपुर नेशनल हाइवे-21 पर स्वागत किया गया.

पीएम मोदी की जन्मस्थली वडनगर से अयोध्या जा रही अखंड ज्योति का भरतपुर में स्वागत, 13 सौ साल पुराने मंदिर से निकली है यह पद यात्रा
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जा रही अखंड ज्योति

Bharatpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात के वनडगर से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जा रही अखंड ज्योति रथ यात्रा का जयपुर नेशनल हाइवे-21 पर स्वागत किया गया. यात्रा के संयोजक पवन चौधरी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का गांव छौंकरवाडा कलां से हलैना तक विश्व हिंदू परिषद के सदस्य, संत समाज और श्रीराम सेवकों सहित ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया है. यात्रा में संयोजक पवन चौधरी समेत 15 लोग श्रीराम ध्वजा लेकर चर रहे हैं. 

27 नवंबर को निकली थी यह यात्रा

रथ में भगवान श्रीराम का बालस्वरूप एवं अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का मॉडल विराजमान है. 26 दिसंबर को यह यात्रा कस्वा हलैना पहुंची, जहां बस स्टैंड पर विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों ने पुष्प व इ़त्र वर्षा और फूलमाला पहनाकर पदयात्रा दल का सम्मान किया. साथ ही अखंड ज्योति की पूजा-अर्चना की. पदयात्रा के संयोजक पवन चौधरी ने बताया कि गुजरात प्रांत के वडनगर से 27 नवम्बर को उत्तरप्रदेश प्रान्त स्थित भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को 35 सदस्य का दल रवाना हुआ. इसमें दल के 15 लोग पैदल चल रहे है और शेष लोग रथ व अन्य वाहनों में सवार होकर चल रहे हे.

1300 साल पुराने प्राचीन हाटेष्वर महादेव मन्दिर से निकली अखंड ज्योति

यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर स्थित 1300 साल पुराने प्राचीन हाटेष्वर महादेव मन्दिर से ज्योति लेकर रवाना हुई. ये मंदिर प्रधानमंत्री मोदी की आस्था का केन्द्र है. उन्होंने बताया कि 27 नवम्बर से आज तक करीब 786 किमी का सफर तय हो गया और 15 जनवरी तक करीब 535 किमी सफर अभी तय करना है. यात्रा प्रतिदिन 20 से 30 किमी दूरी तह करती है. उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में करीब 550 साल बाद बने श्रीराम मन्दिर में विराजमान हो रहे भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे और ज्योति नए मंदिर में अखंज जलेगी.

वडनगर से हलैना तक रास्ता में जो भी शहर, गांव व ढाणी आए, वहां के लोगों को 22 जनवरी को घर पर दिपावली की तरह दीप जलाने और रामायण पाठ व हनुमान चालिसा का जाप करने का आग्रह किया गया है. यात्रा का कस्वा हलैना में वनखण्डी आश्रम पर श्रीमहन्त रविनाथदास जी महाराज एवं वनखण्डी भक्तों, श्री वीर हनुमान मन्दिर पर अयोध्या के सन्त अवधबिहारी जी महाराज के सानिध्यं में स्वागत किया. जानकारी के मुताबिक दल के सदस्यों ने बताया कि यहां यहां से यह दल गुजर रहा है वहां-वहां लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग जमकर के स्वागत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः क्या बंद हो जाएगी 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने वाली चिरंजीवी योजना? CM शर्मा ने दिए संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com