विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2025

राजस्थान में मंदिर को गंगाजल से धोने का मुद्दा गरमाया, अब राहुल गांधी भी उसी मंदिर में कर सकते हैं दर्शन

Rajasthan News: कांग्रेस नेता के मंदिर से जाने के बाद उसे गंगाजल से धोने का मामला बढ़ता नजर आ रहा है. अब राहुल गांधी खुद अलवर पहुंचकर टीकाराम जूली के साथ उसी मंदिर में दर्शन करेंगे, जहां गंगाजल छिड़का गया था.

राजस्थान में मंदिर को गंगाजल से धोने का मुद्दा गरमाया, अब राहुल गांधी भी उसी मंदिर में कर सकते हैं दर्शन

Rajasthan Politics: राजस्थान के अलवर में मंदिर को गंगाजल से धोने का मुद्दा गरमा गया है. पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस घटनाक्रम को शर्मनाक बताया और भाजपा पर निशाना साधा था. अब कांग्रेस ने इस मामले को दलितों के सम्मान और वोट बैंक से जोड़ते हुए राष्ट्रीय मंच पर उछाल दिया है. जानकारी के मुताबिक, जिस मंदिर में गंगाजल का छिड़काव किया गया था. अब उसी मंदिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी टीकाराम जूली के साथ दर्शन के लिए जा सकते हैं.

अंबेडकर जयंती पर अलवर में राहुल गांधी!

राहुल गांधी का अंबेडकर जयंती पर अलवर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मंदिर दर्शन करेंगे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के मुताबिक, राहुल गांधी को सोमवार को अलवर पहुंचना था. इसके बाद टीकाराम जूली के साथ उसी मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम था, लेकिन इससे पहले राहुल गांधी का संभावित दौरा निरस्त कर दिया. अब संभावना है कि वह बाद में अलवर के उसी मंदिर में जूली के साथ दर्शन करने जा सकते हैं.

गंगाजल से मंदिर धोने वाले नेता बीजेपी से निलंबित

इससे पहले रामनवमी पर टीकाराम जूली के मंदिर में जाने के बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर को गंगाजल से धोया था. भाजपा ने उन्हें निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया. कांग्रेस इस पूरे घटनाक्रम को दलित अस्मिता से जोड़ते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोल रही है और राहुल गांधी की मौजूदगी को इसका मजबूत प्रतीक बना रही है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan:'...ऐसे तो गंगाजल कम पड़ जाएगा' दोबारा मंदिर पहुंचे टीकाराम जूली ने ज्ञानदेव आहूजा पर क्या कहा ?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com