विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2025

राजस्थान के करौली में बहन की शादी में भाइयों ने बारातियों को दिए अनोखे गिफ्ट, जिसकी हो रही हर तरफ तारीफ 

यह अनोखी पहल पूरे प्रदेश में एक प्रेरणादायक संदेश बन गई. बिजलपुर निवासी राजू लाल मीणा की बेटी की शादी में इस अनूठे कार्य को देखकर न केवल बाराती बल्कि वहां मौजूद सभी लोग भी हैरान रह गए. शादी का वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्मों पर वायरल हो चुका है.

राजस्थान के करौली में बहन की शादी में भाइयों ने बारातियों को दिए अनोखे गिफ्ट, जिसकी हो रही हर तरफ तारीफ 

Karauli News: देश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से राजस्थान के करौली जिले के बिजलपुर गांव में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. करौली जिले की एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वजह है- एक उपहार, जो दुल्हन के भाइयों ने बारात में आए हर बाराती दिया है. 

दरअसल बिजलपुर गांव में आयोजित इस शादी में दुल्हन के भाइयों ने सभी बारातियों को गिफ्ट के रूप में विभिन्न प्रकार के पौधे देकर नई मिसाल पेश की. जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.  यह अनोखी पहल पूरे प्रदेश में एक प्रेरणादायक संदेश बन गई. बिजलपुर निवासी राजू लाल मीणा की बेटी की शादी में इस अनूठे कार्य को देखकर न केवल बाराती बल्कि वहां मौजूद सभी लोग भी हैरान रह गए. शादी का वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्मों पर वायरल हो चुका है.

बहन को था बचपन से पेड़-पौधे लगाने का शौक़ 

बामनवास गांव से बारात लेकर पहुंचे सभी बारातियों ने इन पौधों को अपने घर के आंगन और खेतों में लगाने का संकल्प भी लिया. गांव के स्थानीय निवासी और दुल्हन के भाई मानसिंह मीणा ने बताया कि उनकी बहन शिमला मीणा को बचपन से ही पेड़-पौधों से विशेष लगाव था. इससे पहले भी दौसा जिले में ऐसी मिसाल देखने को मिली थी. इसी प्रेरणा के चलते बहन की शादी में उन्होंने पैसे या अन्य गिफ्ट देने के बजाय, बारातियों को फलदार और छायादार पौधे उपहार में देकर बहन की विदाई की.

''अधिक पेड़ लगाने के प्रति जागरूकता फैलान मकसद''

दुल्हन शिमला मीणा के भाई मानसिंह मीणा गंगापुर सिटी के केंद्रीय विद्यालय में एलडीसी पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी को एक अनोखी पहल के रूप में यादगार बनाने के लिए यह कदम उठाया. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया था. इस पहल के जरिए समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश देने की कोशिश की गई है.

यह भी पढ़ें - जयपुर के चौमूं में खाई में गिरी स्कूल बस, कई बच्चे बस के नीचे दबे; 1 की मौत की खबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com