विज्ञापन

सिर, पीठ और जांघ पर डंडे मारे, खून नहीं न‍िकला पर हो गई मौत, सामने आई BAP नेता के भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

राजस्थान के बांसवाड़ा में बीएपी नेता के भाई अनिल निनामा की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी की कहानी सामने आई है, जिसमें प्रेम प्रसंग और साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है.

सिर, पीठ और जांघ पर डंडे मारे, खून नहीं न‍िकला पर हो गई मौत, सामने आई BAP नेता के भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बांसवाड़ा में बीएपी नेता के भाई अनिल निनामा की हत्या में अब नया खुलासा हुआ है.

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बीएपी नेता अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की हत्या का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरी वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी साजिश का हिस्सा थी. बताया जा रहा है कि एक महिला के पति और उसके साथियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में सामने आया कि अनिल के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे. आंखों में सूजन थी और पीठ व जांघों पर बेरहमी से पिटाई के सबूत मिले. रिपोर्ट के अनुसार शरीर से ज्यादा खून नहीं बहा लेकिन अंदरूनी चोटों ने जान ले ली. सिर पर भारी वस्तु से किए गए वार के कारण खून जम गया और यही मौत की मुख्य वजह बनी. खून आंखों तक पहुंचने से पलकें काली पड़ गईं और आंखों में सूजन आ गई थी.

नोतरा कार्यक्रम के बहाने बुलाया गया

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आरोपियों ने अनिल को नोतरा कार्यक्रम के बहाने बुलाया था. इसके बाद उसे खेत में घेर लिया गया और लाठियों से जमकर पीटा गया. बताया जा रहा है कि देर रात तक उसे घसीट-घसीट कर मारा गया.

अशोक निनामा के मुताबिक रात करीब 2 बजे सागबारी के सरपंच का कॉल आया. जब परिवार मौके पर पहुंचा तो काली मगरी के पास झाड़ियों में अनिल गंभीर हालत में मिला. वह दर्द से कराह रहा था और खुद पर हुए हमले की जानकारी दी. अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई.

इलाके में सनसनी, पुलिस जांच तेज

इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में डर और आक्रोश फैला दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'पापा को मत ले जाओ...', रावतभाटा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पिता के पैरों से लिपटकर रोता रहा मासूम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close