विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2024

Rajasthan Politics: राजस्थान में गरमाई सियासत! राजकुमार रोत ने अमित शाह से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

Rajasthan Politics: दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ राजकुमार रोत की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में गरमाई सियासत! राजकुमार रोत ने अमित शाह से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
राजकुमार रोत ने अमित शाह से की मुलाकात

Rajasthan News: इस समय संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. संसद के शीतकालीन सत्र के चलते बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत दिल्ली में हैं. इस बीच राजकुमार रोत से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई, जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई. दरअसल, बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएपी के द्वारा ये तस्वीर पोस्ट की गई. 

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की. सांसद रोत ने भील प्रदेश की मांग, पांचवी और छठवीं अनुसूची के प्रावधानों को धरातल पर लागू करने और आदिवासी से जुड़े मुद्दों के बारे में बात की. इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा में आदिवासियों के मुद्दे पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा था. 

संसद में आदिवासियों का उठाया मुद्दा

बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद ने लोकसभा में कहा था कि वर्तमान सरकार हो या पिछली सरकार, आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि वे आदिवासी समाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं. जल, जंगल और जमीन आदिवासी जीवन का आधार है. यही बिरसा मुंडा और जयपाल सिंह मुंडा की कहावत थी. लेकिन आज इसे खत्म किया जा रहा है.

भारत आदिवासी पार्टी लंबे समय से भील प्रदेश की मांग कर रही है. भील प्रदेश में 4 राज्यों के 49 जिले शामिल किए जाने की बात की जा रही है.

BAP की भील प्रदेश को लेकर लंबे समय से मांग 

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद संसद में शपथ लेने के दौरान भी बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने भील प्रदेश की मांग की थी. इसके अलावा राजस्थान उपचुनाव में चौरासी से विधायक बने अनिल कटारा ने भी शपथ के बाद कहा कि उनकी पार्टी की भील प्रदेश की मांग हमेशा कायम रहेगी. कटारा ने कहा कि भील प्रदेश हमारे पुरखों की मांग है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान को MP से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे होगा टोल फ्री! सांसद ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज की टिप्पणी पर नहीं थम रहा विवाद, सांसद राजकुमार रोत लाएंगे संसद में महाभियोग प्रस्ताव 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com