विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2024

Watch: भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे को बीच चौराहे पर पीटते रहे बदमाश, पुलिस बनाती रही वीडियो 

राजस्थान के बारां जिले में भाजपा अध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट की गई, वहीं इस घटना की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस लड़ाई को रोकने के बजाय वहां खड़े होकर बस वीडियो बनाती रही.

Watch: भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे को बीच चौराहे पर पीटते रहे बदमाश, पुलिस बनाती रही वीडियो 
बारां में पुलिस के सामने हुई मारपीट.

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में मारपीट का एक बड़ा मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने बीजेपी भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे की चौराहे पर सरेआम पिटाई कर दी. वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त युवक की पिटाई की जा रही थी. उस वक्त पुलिस भी वहां मौजूद थी. जबकि पुलिस एक्शन लेने के बजाए इस घटना का वीडियो बना रही थी. अब मारपीट और पुलिस की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस घटना के बाद बांरा पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है. क्योंकि पुलिस के रहते चौराहे पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था.

बारां में बदमाश हैं बेखौफ 

जानकारी के अनुसार,  बारां जिले में बेखौफ बदमाशों द्वारा 2 युवकों की सरेआम मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई है. वह बीजेपी जिला उपाध्यक्ष निर्मल मथोड़िया का बेटा प्रतिक माथोड़िया और उसका एक साथी भी था. लेकिन इस मारपीट में सबसे बड़ी बात यह रही कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी घटना को रोकने के बजाय उसका वीडियो बनाते नजर आए.

क्यों हुई मारपीट 

यह घटना रविवार (27 अक्टूबर) की रात की बताई जा रही है. अंबेडकर सर्किल पर एक दर्जन से अधिक हथियारों से लैस बदमाशों ने बाइक सवार प्रतिक माथोड़िया और उनके साथी के साथ मारपीट कर बाइक तोड़ दी. बताया जा रहा है कि मामला बाइक से बदमाशों की बाइक का छू जाना था. इतनी छोटी सी बात को बदमाशों ने इसे बहाना बनाकर सरेआम तांडव मचाया. यह पहली बार नहीं है जब इन बदमाशों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है.

बदमाशों ने पहले भी किया था जानलेवा हमला 

कुछ दिन पहले भी इन बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन पुलिस ने तब भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया. इसके चलते बदमाशों के हौसले ओर बुलंद हो गए. इसके साथ ही शहर में बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं.  जिले में आए दिन सरेआम लोगों के साथ मारपीट और छीनाझपटी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, मारपीट की घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने कोतवाली थाने में पहुंचकर घटना की जांच की. वहीं घटना के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को भी तलब किया गया है. 

यह भी पढ़ें- नीमकाथाना में अवैध डामर प्लांट को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, घटना CCTV में कैद  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com