विज्ञापन

बेड पर पत्नी की लाश, फंदे पर लटका पति का शव; साली के घर एक ही कमरे में दीदी-जीजा की मौत

पत्नी के साथ साली के घर गया युवक रात में आराम से खाना खाया. इसके बाद दोनों रात में सो गए. अगले दिन जब साली और साढ़ू खेत से घर लौटे तो एक ही कमरे में दोनों का शव मिला. पत्नी का शव बेड पर था, जबकि पति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था.

बेड पर पत्नी की लाश, फंदे पर लटका पति का शव; साली के घर एक ही कमरे में दीदी-जीजा की मौत
साली के घर एक ही कमरे में दीदी-जीजा की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवक ने साली के घर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद फांसी के फंदे पर झूल गया है. दोनों का शव कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया. युवक ने पत्नी की हत्या क्यों की और इसके बाद उसने खुद अपनी जान क्यों दी. अभी तक इसका सही से पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या से जुड़े इस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

बीती रात पत्नी के साथ साली के घर आया

जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज घटना भीलवाड़ा जिले के मीरगढ़ थाना क्षेत्र के बरड़ोद गांव में हुई है. पुलिस ने बताया कि बन का खेड़ा निवासी कालू जाट अपनी पत्नी के साथ बीती रात साली के घर बपड़ोद आए थे. रात में दोनों ने खाना खाया. इसके बाद सोने चले गए. अगले दिन सुबह साली और साढ़ू खेत पर चल गए. इसके बाद जब वह वापस लौटे तो दोनों का शव एक ही कमरे में मिला. 

फाइल फोटो- NDTV

फाइल फोटो- NDTV

गला घोंटकर की पत्नी की हत्या

कालू जाट कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी उसी कमरे में मृत अवस्था में मिली. कालू जाट की पत्नी दुर्गा देवी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला.  पुलिस के मुताबिक, पहले कालू ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर की हत्या कर दी. फिर चुन्नी की मदद से फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इस हत्या और आत्महत्या के पीछे कर्ज को भी एक कारण माना जा रहा है. हमने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है. 

पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी

डिप्टी (सदर) नेमीचंद चौधरी ने बताया कि कालू जाट अपनी पत्नी दुर्गा देवी के साथ रविवार की रात को साली के घर बरड़ोद ग़ांव आए थे. कालू ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर भी जान दे दी. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे लिया गया है. साथ ही एफएसएल की टीम बुलाई गई, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं. फिलहाल पुलिस मामले हत्या और आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं-

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close