Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. रणजीतपुरा (बज्जू) इलाके में एक 13 साल की मासूम छात्रा, जो घर से 8वीं बोर्ड की परीक्षा (Rajasthan 8th Board Exam 2026) देने के लिए निकली थी, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है. नहर के पास झाड़ियों में बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव है. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या की गई है.
'आरोपी के पकड़े जाने तक अंतिम संस्कार से इनकार'
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी ढाणी से 2 किलोमीटर दूर स्थित परीक्षा केंद्र के लिए निकली थी. जब वह समय पर स्कूल नहीं पहुंची, तो टीचर्स ने घर पर सूचना दी. बदहवास परिजन जब उसे ढूंढने निकले, तो नहर के पास झाड़ियों में उसकी लाश मिली. शव की हालत देख ग्रामीण भड़क गए और रातभर से शव के साथ धरने पर बैठे हैं. ग्रामीणों की साफ मांग है- 'जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाता, तब तक शव नहीं उठेगा.'

रात भर जारी रहा घरना.
Photo Credit: NDTV Reporter
हनुमान बेनीवाल बोले- संवेदनहीन अफसरों के हाथ में कमान
इस घटना पर नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है. बेनीवाल ने 'एक्स' पर लिखा, 'विधानसभा का सत्र चल रहा है और प्रदेश में हर दिन गंभीर अपराध हो रहे हैं. सरकार ने रेंज में संवेदनहीन अधिकारियों को जिम्मा दे रखा है. मैंने डीजीपी से बात की है, तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी हो.' बेनीवाल ने सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को टैग करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
बीकानेर जिले के रणजीतपुरा में सैन समाज की एक मासूम बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है,स्थानीय लोगो व परिजनों के अनुसार प्रथम दृष्टया बलात्कार करने के बाद बालिका की हत्या कर दी गई है | मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को अवगत कराना चाहता हूं कि राजस्थान की…
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) February 21, 2026
राजनीतिक पारा हाई, मेघवाल से लेकर डोटासरा तक मैदान में
घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एसपी से फोन पर बात की है और स्पष्ट कहा है कि कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए. वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे प्रदेश के माथे पर कलंक बताते हुए सरकार से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने और फास्ट-ट्रैक अदालत में केस की सुनवाई कर अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है.
बीकानेर के रणजीतपुरा में सैन समाज की नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर अत्यंत हृदयविदारक एवं पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है।
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) February 21, 2026
परीक्षा देने गई 8वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर बर्बरता की गई, घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
भाजपा की भजनलाल सरकार… pic.twitter.com/j0Y77Jr7sJ
रणजीतपुरा, बीकानेर में सैन समाज की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे समाज के माथे पर कलंक है। मासूम छात्रा का अपहरण कर उसके साथ की गई हैवानियत मानवता को शर्मसार करने वाली है।
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) February 21, 2026
यह जघन्य अपराध प्रदेश की कानून व्यवस्था की भयावह…
एसपी मौके पर, FSL और साइबर सेल एक्टिव
बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर डटे हुए हैं. परिजनों को समझाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन ग्रामीण दोषियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी. फिलहाल साइबर सेल और एफएसएल की टीमें सबूत जुटा रही हैं.
ये भी पढ़ें:- विधानसभा में CM का संबोधन, विपक्ष का वॉकआउट; '2 साल बनाम 5 साल' पर तीखी नोकझोंक
LIVE TV देखें