विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 23, 2023

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बाल भैरव मंदिर में बच्चों ने किया हवन  

इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 आज शाम लगभग 6:04 बजे चाँद पर लैंड करने के लिए तैयार है. चंद्रयान की सफलता के लिए पूरे देश में यज्ञ, हवन, प्रार्थनाएं और दुआऐं की जा रहीं हैं.

Read Time: 2 min
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बाल भैरव मंदिर में बच्चों ने किया हवन  
चंद्रयान की सफलता के लिए यज्ञ करते बच्चे
AJMER:

अंतरिक्ष में भारत एक बार फिर बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रहा है. मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश और दुनिया की निगाह चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं .इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 आज शाम लगभग 6:04 बजे चाँद पर लैंड करने के लिए तैयार है. चंद्रयान की सफलता के लिए पूरे देश में यज्ञ, हवन, प्रार्थनाएं और दुआऐं की जा रहीं हैं.

आज शाम 6 बजे के क़रीब चंद्रयान का लैंडर चाँद की सतह पर लैंड करेगा. चंद्रयान-3 पर पूरे विश्व की निगाहें लगी हुईं हैं, क्योंकि ऐसा पहली बार है जब भारतीय मून मिशन के लिए दक्षिणी गोलार्द्ध पर रिसर्च के लिए कोई यान भेजा गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अजमेर के फावारा चौराहा स्थित बाल भैरव मंदिर में संन्यास आश्रम के बच्चों और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से पूजा और यज्ञ किया गया. इस मौके पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल बंजारा भी मौजूद थे.

गोपाल बंजारा ने कहा  कि भाजपा कार्यकर्ता के हैसियत से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना की जा रही है. मंदिर में आज दिन भर पूजा अर्चना के साथ हवन किया जाएगा ताकि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग संभव हो सके. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरे देश में भी प्रार्धनाओं का दौर जारी है.

गौरतलब है कि भारत का ये चांद पर तीसरा मिशन है और भारत को चंद्रयान-3 मिशन से काफी उम्मीदें है. आज शाम 6 बजे के क़रीब चंद्रयान का लैंडर चाँद की सतह पर लैंड करेगा. चंद्रयान-3 पर पूरे विश्व की निगाहें लगी हुईं हैं, क्योंकि ऐसा पहली बार है जब भारतीय मून मिशन के लिए दक्षिणी गोलार्द्ध पर रिसर्च के लिए कोई यान भेजा गया है.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close