विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2025

सीएम भजनलाल ने अपने हाथों से बच्चों को प‍िलाई प‍ोल‍ियो की खुराक, पल्स पोलियो अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे अपने आसपास के बच्चों को पोलियो की दवा दिलाने में सहयोग करें. जागरूकता फैलाएं, ज‍िससे प्रदेश पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त स्थिति को बरकरार रख सके.

सीएम भजनलाल ने अपने हाथों से बच्चों को प‍िलाई प‍ोल‍ियो की खुराक, पल्स पोलियो अभियान शुरू
सीएम भजनलाल शर्मा ने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. उन्होंने छोटे बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर पूरे प्रदेश में अभियान के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो उन्मूलन देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है और राजस्थान इस सफलता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

सीएम ने पोस्टर का किया विमोचन 

उन्होंने जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए. इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम के दौरान दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार पोस्टर का विमोचन भी किया गया.

शहरी और गांवों में बूथ स्थापित किए 

इस उप राष्ट्रीय अभियान के तहत व्यापक स्तर पर टीमें तैनात की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग ने शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बूथ स्थापित किए हैं ताकि सभी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके. अभियान का लक्ष्य शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक देना है.

एएनएम की टीमें सक्रिय

विभाग ने इसके लिए घर घर जाकर टीमों के दौरे का भी प्रावधान रखा है, ताकि दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों के बच्चों को भी खुराक मिले. सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित जिलों में चिकित्सा कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की टीमें सक्रिय कर दी हैं. अभियान की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी संचालित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, 5 जिले अटके; जानें डोटासरा, पायलट और गहलोत के गुट को क्‍या म‍िला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com