विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 26, 2023

CM गहलोत ने 7 जिलों में पेनोरमा लगाने की दी मंजूरी, युवाओं को बताया जाएगा राजस्थान का इतिहास

राजस्थान के सात जिलों में पेनोरमा लगाए जाएंगे. इसके जरिए प्रदेश की युवा पीढ़ि को राजस्थान का गौरवशाली इतिहास बताया जाएगा.

Read Time: 2 min
CM गहलोत ने 7 जिलों में पेनोरमा लगाने की दी मंजूरी, युवाओं को बताया जाएगा राजस्थान का इतिहास
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत.

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की युवा पीढ़ी को राजस्थान के गौरवमयी इतिहास को बताने का निर्णय लिया है. प्रदेश के कई जिलों में पेनोरमा के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं. इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 7 स्थानों पर पेनोरमा लगाए जाने की मंजूरी दी है. इसके लिए सरकार ने 35 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दे दी है. इन पेनोरमा से प्रदेश की आम जनता को अपने प्रेरणास्त्रोतों के अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस, स्वाभिमान और सामाजिक सरोकारों की जानकारी मिलेगी. यह पेनोरमा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित होंगे.

इन जिलों में बनेगा पेनोरमा

प्रदेश के अजमेर जिले में पृथ्वीराज चौहान पेनोरमा, जैसलमेर के पोकरण में इन्दिरा महाशक्ति भारत पेनोरमा, भरतपुर के डीग में महाराजा सूरजमल पेनोरमा, जयपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के पेनोरमा बनाए जाएंगे. भीलवाड़ा के आसींद में बगड़ावत सवाईभोज पेनोरमा, करौली में कैला देवी पेनोरमा, जालोर में वीरमदेव कान्हड़देव चौहान का भी पेनोरमा तैयार होगा।

 

सीएम गहलोत के द्वारा लिए 23 करोड़ रुपए और 12 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी गई है। यह राशि पर्यटन विभाग के माध्यम से पर्यटन विकास कोष से खर्च की जाएगी.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close