विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2024

राजस्थान में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का पूरा शेड्यूल, जानें कहां-कब होगा कार्यक्रम

26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह राजधानी के एसएमएस स्टेडियम (SMS Stadium) में राज्यपाल कलराज मिश्र झंडारोहण करेंगे.

राजस्थान में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का पूरा शेड्यूल, जानें कहां-कब होगा कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस.

Republic Day 2024 Schedule: 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह राजधानी के एसएमएस स्टेडियम (SMS Stadium) में राज्यपाल कलराज मिश्र झंडारोहण करेंगे. एसएमएस स्टेडियम में होने वाला राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9:30 बजे से आयोजित होगा. राज्यपाल झंडारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे. इसके पश्चात राष्ट्र पुलिस पदक विजेताओं को पदक वितरण किया जाएगा. सुबह 10 बजे लोक कलाकारों और छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे. 10 बजकर 20 मिनट पर घुड़सवारी और डॉ शो का आयोजन होगा. सुबह 10:30 बजे बैंड वादन और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बड़ी चौपड़ पर और सीपी जोशी भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे. 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी चौपड़ जयपुर पर सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे.

सीएम भाजपा प्रदेश कार्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 8.45 बजे ध्वजारोहण करेंगे. इस दौरान भाजपा के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक ओर प्रदेश पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस पीसीसी मुख्यालय में होगा ध्वजारोहण

26 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में झंडा फहराया जाएगा. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सुबह 8:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी पीसीसी मुख्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद 8:30 बजे बड़ी चौपड़ पर गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में डोटासरा शामिल होंगे.

जयपुर में बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी गणतंत्र दिवस परेड

पीवीआर-आइनॉक्स में 26 जनवरी का जश्न मनाया जाएगा यहां राजस्थान की झांकी भी दिखाई जाएंगी. दिल्ली- 11.26 राजस्थान के आस पास राजस्थान की झांकी निकलेगी.

यह भई पढ़ेंः भीलवाड़ा के बहरूपिया बाबा... जानिए कौन हैं राजस्थान के जानकी लाल, जिन्हें मिला पद्म श्री अवार्ड

कैबिनेट मंत्री भी करेंगे ध्वजारोहण

अलवर- अलवर में गणतंत्र दिवस पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा करेगे मुख्य समारोह में झंडारोहण, इंद्रा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा मुख्य समारोह.
सीकर- शहर के सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम में कल गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. यूडीएच मंत्री झबार सिंह खर्रा झंडारोहण कर लेंगे परेड की सलामी. गणतंत्र दिवस समारोह पर प्रतिभाओं के सम्मान सहित होंगे अनेक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गीतों का आयोजन. समारोह के अवसर पर 13 विभागों की ओर से निकाली जाएगी झांकियां.
दौसा- राजेश पायलट स्टेडियम  में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह, मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा करेंगे ध्वजारोहण, जिले की 46 प्रतिभाओं का होगा सम्मान
भरतपुर- गणतंत्र दिवस के 75वें जिला स्तरीय समारोह पर गृह, गोपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउन्ड में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे.
धौलपुर- आरएसी परेड ग्राउंड में होगा मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह, जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी करेंगे झंडारोहण,
सवाई माधोपुर- सवाई माधोपुर पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह, मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़ करेंगे ध्वजारोहण, जिले की विशिष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान
कोटा- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर गणतंत्र दिवस पर उम्मेद सिंह स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com