विज्ञापन

राहुल गांधी को ड्रामेबाज कहने पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- गरीब पिछड़े और दलित वर्ग की आवाज है 

राहुल गांधी को ड्रामेबाज कहे जाने पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है. पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान के बयान को सियासी हमला बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधते हुए सरकार पर दिखावे की राजनीति का आरोप लगाया है. 

राहुल गांधी को ड्रामेबाज कहने पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- गरीब पिछड़े और दलित वर्ग की आवाज है 
राहुल गांधी.

Rajasthan News: कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को ड्रामेबाज कहे जाने पर कड़ा जवाब दिया है. पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी गरीब पिछड़े और दलित वर्ग की आवाज उठाते हैं और उन्हें बदनाम करना राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है.

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान को विपक्ष पर सियासी हमला बताया. पार्टी नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि असली ड्रामेबाज कौन है यह देश की जनता अच्छी तरह जानती है और सब कुछ देख रही है.

बीजेपी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और जनहित की राजनीति से जुड़ा रहा है जबकि मौजूदा सरकार केवल प्रचार की राजनीति कर रही है.

प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना

इस विवाद के बीच कांग्रेस ने सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. अमेरिका के साथ हुए समझौते को लेकर पार्टी ने आरोप लगाया कि इसे देश में अनावश्यक तरीके से पेश किया गया. कांग्रेस का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्रियों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा है और किसी के सामने झुके नहीं हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर मुद्दों पर ठोस कदम उठाने के बजाय दिखावे की राजनीति कर रही है और जनता का ध्यान असली समस्याओं से भटकाया जा रहा है.

दरअसल केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जयपुर दौरे पर आए, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी को पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि उनका काम झूठ बोलना और भ्रम फैलाना है. चौहान ने कहा कि उन्हें ट्रेड, ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी की समझ नहीं है और वे लगातार गलत जानकारी फैलाने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

JJM Scam Rajasthan: चीफ इंजीनियर समेत वो 9 लोग कौन हैं, जिन पर ACB ने जल जीवन मिशन घोटाले में कसा शिकंजा

टीकाराम जूली ने बजट के किन मुद्दों पर सरकार को घेरा, शिक्षा-स्वास्थ्य पर कम बजट से लेकर ERCP पर पूछा सवाल

SOG का बड़ा एक्शन, 3 MBBS छात्र, 2 सरकारी टीचर गिरफ्तार; डमी कैंडिडेट बन दी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close