विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2025

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, 35 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन    

राजस्थान में कांग्रेस को झटका लगा है. जहां विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में 35 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली है. 

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, 35 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन    
कांग्रेस के 35 नेता भाजपा में हुए शामिल.

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. बुधवार को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस के 35 से अधिक प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. यह घटना भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है.

भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इन जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया. प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया.

इस मौके पर जहाजपुर-कोटड़ी क्षेत्र के कई प्रमुख सरपंच जैसे भैरूलाल गुर्जर, प्रेमशंकर गुर्जर, उदयलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर और जमनालाल गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. 

मोदी की नीतियों से प्रभावित हुए नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे पार्टी की विचारधारा के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देंगे. उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के प्रति उनके दृष्टिकोण का परिणाम है. मुकेश पारीक ने इसे जनता के विश्वास का प्रतीक बताया और कहा कि नए सदस्यों के आने से भाजपा और मजबूत होगी. 

कार्यक्रम में दिखा उत्साह

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदेश प्रवक्ता सुरेश गर्ग, विक्रम सिंह गुर्जर और एसके शर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया. यह घटना राजस्थान में भाजपा की बढ़ती ताकत को दर्शाती है. जहाजपुर जैसे क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान है. यह बदलाव क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में अब स्थानीय विधायकों की राय के बिना नहीं बनेंगे विकास योजनाएं, मंत्री झाबर सिंह खर्रा का आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com