विज्ञापन
This Article is From May 24, 2025

दौसा में पानी की टंकी पर चढ़कर महिला-पुरुष का हई वोल्टेज ड्रामा, प्रशासन के फूले हाथ पैर

Rajasthan News:दौसा के सिकराय में पेयजल संकट के चलते अपनी मांग को लेकर एक पुरुष और महिला पानी की टंकी पर चढ़ गए.

दौसा में पानी की टंकी पर चढ़कर महिला-पुरुष का हई वोल्टेज ड्रामा, प्रशासन के फूले हाथ पैर
पानी की टंकी पर चढ़े महिला - पुरुष
NDTV

Dausa News: राजस्थान में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोगों को लगातार जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में दौसा के सिकराय में पेयजल संकट को लेकर लोगों के सब्र का बांध टूट गया है, जिसके चलते मानपुर में महिलाओं-पुरुषों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसे देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए.

जल संकट के विरोध में महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ीं

दरअसल मामला सुनार मोहल्ले का है. जहां हर रोज पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. ऐसे में इस कस्बे के महिलाओं और पुरुषों ने सार्वजनिक टंकी पर चढ़कर पेयजल को लेकर काफी हंगामा किया. जिसकी सूचना पर  मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.और टंकी पर चढ़े लगों से समझाइश करने की कोशिश कर रही है. तकरीबन एक घंटे के बाद दोनों को पानी की टंकी से नीचे उचारा गया. 

नलों में पानी नहीं आने से नाराज थे दोनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि सुन्दर मोहल्ला में नलों में पानी नहीं आने से नाराज होकर महिला-पुरुष पानी की टंकी पर चढ़ गए.सूचना मिलने पर मानपुर थाना पुलिस वहां पहुंची तथा जलदाय विभाग के कार्मिकों की संयुक्त समझाइश के बाद दोनों नीचे उतरे.

नियमित रूप से होगी पानी की सप्लाई

मामले को लेकर जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने दोनों को आश्वासन दिया कि अब सुनार मोहल्ले में नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जाएगी. थाना अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद दोनों को पानी की टंकी के नीचे से नीचे उतारा गया.

खबर लिखी जा रही है...

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बीमा के पैसों के लिए पति बना हत्यारा, पत्थर से कनपटी पर वार कर पत्नी की बेरहमी से कराई हत्या

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान, 7 शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

यह वीडियो भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com