विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2025

Dausa Accident: राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा, स्लीपर कोच बस ने ट्रोले को मारी टक्कर, 30 लोग घायल

Delhi Mumbai Expressway Accident: ये हादसा घने कोहरे के कारण हुआ. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं. इसी कारण आज सुबह स्लीपर बस एक ट्रोले से टकरा गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए.

Dausa Accident: राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा, स्लीपर कोच बस ने ट्रोले को मारी टक्कर, 30 लोग घायल
कोहरे के कारण दौसा में हुआ बड़ा सड़क हादसा.
NDTV Rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी स्लीपर बस ने पीछे से एक ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार 45 में से 30 यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया. डॉक्टर ने फर्स्ट ऐड के बाद इनमें से 12 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया. बाकी घायल यात्रियों का इलाज दौसा में ही चल रहा है, और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात करने के बाद बताया, 'यह हादसा लाडली का बांस गांव के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिलर नंबर-198 के सामने हुआ. घने कोहरे के कारण एक स्लिपर कोच बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी. इस बस में करीब 45 लोग सवार थे. इनमें से 12 यात्री को ज्यादा चोट लगी है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस से जयपुर रेफर किया गया है. बाकी घायलों का दौसा अस्पताल में ही इलाज चल रहा है. बस में सवार लोग उज्जैन से दिल्ली जा रहे थे. ये सभी सोनीपत, दिल्ली और गुड़गांव के निवासी हैं. हादसा इतना भीषण रहा कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.'

घने कोहरे के कारण हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस.

घने कोहरे के कारण हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस.
Photo Credit: NDTV Reporter

काली घाटी में भी हुआ सड़क हादसा

ऐसा ही एक हादसा बुधवार देर रात बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के काली घाटी के पास हुआ, जिसमें दो मोटर साइकिल आमने-सामने टकरा गईं. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत स्थानीय खमेरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान रोशन पुत्र पुंजीलाल और महावीर पुत्र कमलेश के रूप में हुई है. दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. हादसे में घायल अन्य युवकों में आनंद पुत्र प्रकाश, अरविंद पुत्र लक्ष्मण और दीपक पुत्र प्रेम शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार या लापरवाही हो सकता है. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:- 'जब व्यक्ति का अंतिम समय आता है तो पुण्य याद आते हैं', अरविंद केजरीवाल पर BJP सांसद ने साधा निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com