विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2025

Cyber crime: यूट्यूब चैनल के जरिए कमाई का वादा और फिर कर दिया फ्रॉड, बदमाश ने साइबर ठगी के लिए अपनाया नया तरीका

Cyber Fraud: पुलिस की जांच के मुताबिक, साइबर सिंडिकेट से जुड़े दोनों ठग बेरोजगार युवकों को निशाना बनाते है. इसके बाद यूट्यूब चैनलों को सब्सक्राइब करने के नाम पर कमाई का वादा कर बहकाते हैं.

Cyber crime: यूट्यूब चैनल के जरिए कमाई का वादा और फिर कर दिया फ्रॉड, बदमाश ने साइबर ठगी के लिए अपनाया नया तरीका
प्रतीकात्मक तस्वीर

Fraud by promising money through YouTube channel: साइबर ठगी के लिए अपराधियों को खाते मुहैया कराने के आरोप में राजस्थान से दो लोग गिरफ्तार किया. मामला दिल्ली में ऑनलाइन नौकरी घोटाले का है, जिसके जरिए साइबर सिंडिकेट से कथित तौर पर जुड़े दो लोगों ने पीड़ित से 49 हजार रुपये की ठगी की. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान हितेश कुमार (19) और नितेश मेहला (23) के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को राजस्थान के झुंझुनू जिले से गिरफ्तार किया गया, जब जांच में पता चला कि यह दोनों साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को ‘म्यूल बैंक खातों' को उपलब्ध कराने में मुख्य भूमिका निभा रहे थे.

कुछ ही मिनटों में भारी मुनाफे का किया वादा

उप-निरीक्षक (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि गांधी नगर के आनंद गोयल ने 24 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक पार्ट-टाइम ऑनलाइन नौकरी की पेशकश करके धोखा दिया गया, जिसमें प्रारंभ में उन्हें यूट्यूब चैनलों को सब्सक्राइब करने के लिए कहा गया था. शुरुआती तौर पर रिवार्ड मिलने के बाद उन्हें (पीड़ित को) कमीशन-आधारित कार्यों के लिए एडवांस राशि देने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसमें कुछ ही मिनटों में 30 प्रतिशत मुनाफे का झूठा वादा किया गया था.

ऐसे चला ठगी का पूरा खेल

पुलिस ने बताया कि उन्होंने (पीड़ित ने) शुरू में धोखेबाजों को सात हजार रुपये और फिर 42000 रुपये भेजे. इसके बाद धोखेबाजों ने 1.2 लाख रुपये और मांग लिए. पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने मना किया तो धोखेबाजों ने संपर्क करना बंद कर दिया. पुलिस ने बताया कि बैंक और सोशल मीडिया विवरणों के विश्लेषण में पता चला कि धोखाधड़ी की गई राशि में से 42000 रुपये हितेश कुमार के बैंक खाते में भेजे गए थे और बाद में उसे झुंझुनू से गिरफ्तार किया गया.

बेरोजगार युवकों को कमीशन का वादा कर बहकाते थे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसने नितेश मेहला के निर्देश पर पैसा लेने के बदले यह बैंक खाता खोला था. झुंझुनू से गिरफ्तार नितेश मेहला कथित तौर पर कई बैंक खाते संचालित करता था और उन्हें कमीशन के बदले साइबर धोखाधड़ी करने वालों को को उपलब्ध कराता था. पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए गए और इन उपकरणों से प्राप्त चैट ने उनकी संलिप्तता की पुष्टि की.

जांच अधिकारियों के अनुसार, यह दोनों बेरोजगार युवकों को कमीशन का वादा कर कई बैंक खाते खोलने के लिए बहकाते थे और बाद में उन्हें 'एन्क्रिप्टेड मंच' के माध्यम से काम करने वाले धोखेबाजों के हवाले कर देते थे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में शीतलहर शुरू, अगले 2 दिन इन जिलों में अलर्ट; फतेहपुर में पारा 5 डिग्री पहुंचा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com