विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2025

धौलपुर में फिर चला नगर परिषद का पीला पंजा, कांग्रेस विधायक और बीजेपी नेता के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

राजस्थान के धौलपुर जिले में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया. सोमवार को गाड़रपुरा और आरएसी क्षेत्र में अस्थायी दुकानों, ठेलों, और अवैध निर्माणों को हटाया गया. नालों का अतिक्रमण भी समाप्त किया गया ताकि यातायात सुचारु हो सके.

धौलपुर में फिर चला नगर परिषद का पीला पंजा, कांग्रेस विधायक और बीजेपी नेता के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर परिषद.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में फिर से नगर परिषद का पीला पंजा चला है. शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद का अभियान लगातार जारी है. सोमवार को परिषद की टीम ने दो जेसीबी मशीनों और पुलिस बल के साथ गाड़रपुरा और आरएसी की तरफ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध निर्माणों को हटाया गया. 

शहर के स्थाई और अस्थाई निर्माण ध्वस्त

इस कार्रवाई में विभाग ने नालों का अतिक्रमण भी हटाया. जिससे यातायात सुचारु हो सके. वहीं कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा. नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगा. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें.

रसूखदार भी रडार पर

गत 15 दिन से नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन लगातार स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई कर रहा है. कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने बताया अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने पूर्व में लोगों को सूचित कर दिया है.

विधायक और विधानसभा प्रत्याशी के अतिक्रमण भी हटाए

शहर का कितना भी रसूखदार व्यक्ति होगा, अगर अतिक्रमण किया है, तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी. इसी सिलसिले में राजाखेड़ा कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा और राजाखेड़ा से ही भाजपा की विधानसभा प्रत्याशी रही नीरजा अशोक शर्मा के अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया.

यह भी पढ़ें- विधायक के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर का पकड़ा था कॉलर, कार्य बहिष्कार कर विरोध में उतरे राजस्व शाखा के कर्मचारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com