विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2024

भोंटा गैंग के 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर हमला करने के मामले में थे फरार

पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में दो बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. दोनों भोंटा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं.

भोंटा गैंग के 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर हमला करने के मामले में थे फरार
प्रतीकात्मक फोटो

Rajasthan News: बाड़ी सदर थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है. चिल्लीपुरा गांव के पास चंबल के बीहड़ से डकैत रामगोपाल उर्फ भौंटा गुर्जर को पुलिस गिरफ्तारी से बचाने के मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

दोनों पर घोषित था 10-10 हजार का इनाम

बाड़ी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि धौलपुर डीएसटी टीम में शामिल कांस्टेबल अशोक कुमार एवं कांस्टेबल रूपेन्द्र सिंह ने सूचना दी कि 10-10 हजार के इनामी बदमाश होली (30) पुत्र भवूती गुर्जर निवासी ज्वारे का मजरा और मुकेश (62) उर्फ मुक्के पुत्र जर्दानसिंह गुर्जर निवासी चिल्लीपुरा एक ट्रैक्टर में बैठकर धौलपुर की तरफ से बाड़ी की तरफ आ रहे हैं. एडिशनल एसपी के निर्देश पर थाना हाजा से पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई.

नाकेबंदी करके होली व मुकेश को पकड़ा

पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर खानपुर मीणा तिराहा हाईवे धौलपुर रोड पर नाकाबंदी करके दौरान दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है. बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ के बाद दोनों आरोपी बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश होली एवं मुकेश कुख्यात डकैत रामगोपाल और भोंटा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं.

पुलिस टीम पर किया था पथराव

इससे पहले 20 नवंबर 2022 को पुलिस ने चिल्लीपुरा गांव के पास चंबल के बीहड़ से डकैत रामगोपाल उर्फ भौंटा पुत्र सुन्दर सिंह गुर्जर निवासी चिल्लीपुरा को पकड़ा, लेकिन रामगोपाल को बचाने के लिए गांव चिल्लीपुरा व ज्वारे का पुरा के महिला पुरूषों के साथ शामिल होकर पुलिस टीम पर बदमाश होली व मुकेश उर्फ मुक्के गुर्जर ने पुलिस टीम पर पथराव कर हमला किया था. थाना प्रभारी ने बताया तत्कालीन समय पर नामजद आरोपियों के खिलाफ बसई डांग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले में बदमाश होली गुर्जर व मुकेश उर्फ मुक्के गुर्जर घटना समय से फरार चल रहे थे. 

यह भी पढ़ें- बीकानेर में सिर कटी महिला की लाश मिलने से हड़कंप, हाथ भी शरीर से अलग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com