विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2024

बढ़ते विवाद के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बयान से पलटे, बोले-आदिवासी हमारे लिए श्रेष्ठतम हैं

Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिए विवादित बयान पर सफाई दी. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आदिवासी हमारे के लिए श्रेष्ठ हैं. 

बढ़ते विवाद के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बयान से पलटे, बोले-आदिवासी हमारे लिए श्रेष्ठतम हैं
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदिवासियों पर दिए बयान पर सफाई दी.

Rajasthan News:  राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदिवासी पर दिए विवादित बयान से पल्ला झाड़ लिया. वे अपने बयान से पलट गए. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आदिवासी हमारे लिए श्रेष्ठतम हैं. आदिवासी समाज में विभाजन करने की दूषित मानसिकता कांग्रेस के DNA में है और इस प्रकार कांग्रेस सहित विपक्षी दल हमारे आदिवासी भाइयों को गुमराह कर रहे हैं.  

अपने बयान से पलटे मदल दिलावर 

मदन दिलावर ने कहा, “मुझसे पूछ गया कि कुछ लोग खुद को हिंदू नहीं मानते हैं. मैंने कहा कि वो नहीं मानते तो उनकी वंशावली लिखने वाले लोग हैं. उनसे पता किया जा सकता है, या उसको भी नहीं मानते तो उनका DNA चेक कराया जा सकता है और उन्होंने इस बात को आदिवासियों से जोड़ने की कोशिश की.” 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, “इस देश में रहने वाले चाहे आदिवासी हो, चाहे मुस्लिम हो, ओबीसी हो या फिर महिला-पुरुष हो, सभी हमारे लिए सम्मानीय हैं. विशेषकर आदिवासी समाज के लोग, श्रेष्ठम लोग हैं.”

"आदिवासी हिंदू समाज के श्रेष्ठम लोग हैं"

उन्होंने कह, “आज तक आदिवासी लोग प्राणवायु देने वाले वृक्षों की रक्षा कर हम लोगों को जिंदा रखने का काम किया है. आदिवासी समाज के लोग हिंदू समाज के श्रेष्ठम लोग हैं, जिनका जितना सम्मान किया जाए, उतना कम होगा.” 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि जो नेता खुद को हिंदू नहीं मानते उनके डीएनए की जांच कराई जानी चाहिए. BAP सांसद राजकुमार रोत ने दिलावर के बयान पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज करारा जवाब देगा. 

मदन दिलावर ने  BAP के नेताओं की टिप्पणी पर हमला बोला था 

मदन दिलावर ने भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के नताओं की टिप्पणियों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो पार्टी देश और समाज को तोड़ने का काम करेंगे, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर BAP नेता खुद को हिंदू नहीं मानते हैं तो उनके डीएनए की जांच कराई जानी चाहिए. 

बीजेपी विधायक ने मदन दिलावर के बयान का किया समर्थन 

वंशावली लेखन से जुड़े लोगों से पड़ताल कराएंगे और पता लगाएंगे की वो अपने बाप की औलाद हैं या नहीं. दिलावर के बयान का बीजेपी के सलूंबर से विधायक और आदिवासी नेता अमृतलाल मीणा ने भी समर्थन किया. 

राजकुमार रोत बोले-बहुत जल्द दिलावर के सरकार आवास पर मेरा ब्लड सैंपल भेज जाएगा 

बांसवाड़ा डूंगरपुर के नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि बहुत जल्द ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पर मेरा ब्लड सैंपल भेजा जाएगा. हर आदिवासी के घर से सैंपल भेजने का अभियान चलाया जाएगा. मंत्री जी DNA टेस्ट मशीन की व्यवस्थ करके रखें. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com