विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2024

राजस्थान के पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ का 91 वर्ष की आयु में निधन, CM भजनलाल ने जताया शोक

Gurjant Singh Barar Passes Away: गुरजंट सिंह बराड़ भाजपा संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी में भी विभिन्न पदों पर रहे. उनकी किसान नेता के रूप में इलाके में बड़ी पैंठ थी.

राजस्थान के पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ का 91 वर्ष की आयु में निधन, CM भजनलाल ने जताया शोक
फाइल फोटो

Gurjant Singh Barar Passes Away: राजस्थान के पूर्व मंत्री और किसान नेता गुरजंट सिंह बराड़ का आज शाम 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. गुरजंट सिंह बराड़ तीन बार विधायक रहे. वे किसानो के बीच काफी लोकप्रिय थे और भैरो सिंह शेखावत, प्रकाश सिंह बादल और वसुंधरा राजे के काफी करीबी थे. सीएम भजन लाल शर्मा सहित प्रदेश की कई बड़ी राजनितिक हस्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है.

गुरजंट सिंह 3 बार रहे विधायक

पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ सादुलशहर विधानसभा से मौजूद भाजपा विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के दादा थे. गुरजंट सिंह बराड़ ने अपना राजनितिक जीवन युवावस्था में शुरू कर दिया. श्रीगंगानगर में क्रय विक्रय सहकारी समिति में निदेशक के पद से राजनितिक सफर शुरू करने वाले गुरजंट तीन बार विधायक बने और एक बार सिंचाई राज्य मंत्री तक रहे. वे 1993 और 2003 में संगरिया विधानसभा से विधायक रहे और 2013 में सादुलशहर विधानसभा से विधायक चुने गए.

इसके बाद उन्होंने अपनी राजनितिक विरासत अपने पौते गुरवीर सिंह बराड़ को सौंप दी. फिलहाल गुरवीर सिंह बराड़ सादुलशहर विधानसभा से विधायक हैं. गुरजंट सिंह बराड़ भाजपा संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी में भी विभिन्न पदों पर रहे. उनकी किसान नेता के रूप में इलाके में बड़ी पैंठ थी. गुरजंट सिंह बराड़ के निधन पर राजस्थान के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया. 

राजस्थान के नेताओं ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ जी के दादाजी, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कृषि राज्य मंत्री सरदार गुरजंट सिंह बराड़ जी का निधन अत्यंत दुःखद है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा, "पूर्व मंत्री सरदार गुरजंट सिंह जी बराड़ के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ." लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सरदार गुरजंट सिंह बराड़ सादुलशहर क्षेत्र की जनता के लिए सदैव समर्पित रहे और उन्होंने लोकप्रिय मंत्री के रूप में राजस्थान के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान दिया. 

यह भी पढे़ं- राजस्थान: बाघ का शिकार बने युवक के परिजन को मुआवजा देने का ऐलान, किरोड़ी लाल भी 5 लाख देंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com