विज्ञापन

IT Raid: जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड, 6 शहरों में संचालकों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

Rajasthan News: जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है, जिसमें राजस्थान और मुंबई में 33 जगहों पर रेड की गई है. जिसमें आयकर विभाग के अधिकारी रेस्टोरेंट संचालकों के वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, और बैंक खातों की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं.

IT Raid: जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड, 6 शहरों में संचालकों के 33 ठिकानों पर छापेमारी
Kanha Restaurant, Rajasthan
NDTV

IT Raid In Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर के 'कान्हा रेस्टोरेंट' (Kanha Restaurant) पर आज( बुधवार) सुबह आयकर विभाग ( Income Tax) ने बड़ी छापेमारी (Raid) की कार्रवाई की है. विभाग की अन्वेषण शाखा (Investigation Wing) राजस्थान के 6 शहरों में 26 ठिकानों और मुंबई में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की.

सुबह 7 बजे से एक्शन मोड में टीमें

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें आज (बुधवार) सुबह ठीक 7बजे होटल के संचालकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर धमक पड़ीं. हालांकि, राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह से बिगड़े मौसम और बारिश के कारण आयकर विभाग की टीमों को रेस्टोरेंट के चिन्हित तय ठिकानों तक पहुंचने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन कार्रवाई की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और रेड की कार्रवाई शुरू की.

33 ठिकानों पर मची खलबली

बता दें कि काफी समय से कान्हा ग्रुप आयकर विभाग के निशाने पर चल रहा था. उसे यहां से लंबे समय से टैक्स चोरी की के बारे में खबरे मिल रही थी. ऐस में विभाग ने कान्हा रेस्टोरेंट में छापेमारी की कार्रवाई से पहले इसकी पड़ताल की. जिसके बाद बुधवार यानी आज कान्हा ग्रुप के कुल 33 ठिकाने पर यह कार्रवाई की. इस मेगा रेड में राजस्थान और मुंबई के  कई शहर शामिल हैं जिसमें जयपुर के 26, उदयपुर के 2 , कोटा का 1 , श्रीगंगानगर 1,करौली 1, हिंडौन 1 और मुबंई के 1 ठिकानों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

रेस्टोरेंट संचालकों के दस्तावेजों की हो रही है जांच

फिलहास आयकर विभाग की टीम के सदस्य रेस्टोरेंट संचालकों के वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, और बैंक खातों की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं. छापेमारी में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल और विभाग के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या अलवर के दिल्ली दरवाजा इलाके में घुस आया बाघ? जानें इस वायरल वीडियो का सच

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close