विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2024

भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां करेंगी पूछताछ

सीमा पार से घुसपैठ की यह घटना सेड़वा इलाके के सरहदी झड़पा गांव की है. जहां पर पुलिस और BSF ने ग्रामीणों के सहयोग से घुसपैठिए को पकड़ा.

भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां करेंगी पूछताछ
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

India-Pakistan Border: राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. अंतरराष्ट्रीय सीमा से तारबंदी पार कर भारत पहुंचे घुसपैठिए को बीएसएफ ने पकड़ा है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ और पुलिस के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए घुसपैठिए से पूछताछ कर रही है. 

सेड़वा इलाके में की थी घुसपैठ

जानकारी के अनुसार, रविवार को बाड़मेर में भारत-पाक तारबंदी पार कर भारत में घुसपैठ कर रहे एक शख्स को बीएसएफ ने पकड़ा है. सीमा पार से घुसपैठ की यह घटना सेड़वा इलाके के सरहदी झड़पा गांव की है. जहां पर पुलिस और BSF ने ग्रामीणों के सहयोग से घुसपैठिए को पकड़ा.

खुफिया एजेंसी करेंगी पूछताछ

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि पाकिस्तान के हाकली खारोड़ा थारपारकर निवासी जग्सी कोहली (20) शनिवार रात भारतीय क्षेत्र में सीमा से आठ किलोमीटर अंदर झड़पा गांव तक पहुंच गया था. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक से पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. मीणा ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक से खुफिया जांच एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ की जायेगी.

यह भी पढे़ं- 

सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर इंटरसिटी में की जनसुनवाई, यात्रियों ने मुख्यमंत्री के साथ ली सेल्फी

सीएम भजनलाल ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात', मिलेट्स श्रीअन्न का उपयोग करने की अपील की

Unified pension Scheme: पुरानी पेंशन स्कीम से कितनी अलग है UPS, जानें कर्मचारियों को कितना होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com